घर में सुख – शांति और समृद्धि के उपाय : इन 10 वास्तु टिप्स से बदल जाएगी आपकी किस्मत

घर में सुख – शांति और समृद्धि के उपाय : इन 10 वास्तु टिप्स से बदल जाएगी आपकी किस्मत 

प्रस्तावना : हर व्यक्ति चाहता है कि उसका घर खुशियों से भरा हो, परिवार में प्रेम बना रहे और आर्थिक तंगी कभी ना आए।

 लेकिन कई बार बहुत मेहनत करने के बाद भी घर में तनाव, बीमारी और धन की कमी बनी रहती है।

 ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार इसका मुख्य कारण घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) हो सकती है।

हमारे घर की हर दिशा और हर कोना हमारे जीवन को प्रभावित करता है |यदि घर वास्तु के अनुरूप न हो, तो वहां रहने वाले लोगों की उन्नति रुक जाती है| 

ghar me sukh shanti ke upay

GrahGyan के इस विशेष लेख में, हम आपको बताएंगे घर की सुख शांति के कुछ ऐसे प्राचीन और प्रभावशाली उपाय, जिन्हें अपना कर आप अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं|

1. मुख्य द्वार (Main Door) की पवित्रता वास्तु शास्त्र – वास्तु शास्त्र में घर का मुख्य द्वार सबसे महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि यही से सकारात्मक ऊर्जा और माता लक्ष्मी का प्रवेश होता है|

उपाय: मुख्य द्वार पर हमेशा ‘स्वास्तिक’ या का चिन्ह बनाएं 

साफ-सफाई: द्वारा के पास कभी भी जूते – चप्पल या कूड़ेदान ना रखें|

तोरण: अशोक यह आम के पत्तों का तोरण लगाने से नकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश नहीं कर पाती|

2. ईशान कोण (North-East Corner) का महत्व – घर की उत्तर पूर्व दिशा को ईशान को कहा जाता है, जहां देवताओं का वास होता है|

क्या करें: यहां हमेशा मंदिर (पूजा घर) बनाएं| इस कोने को हल्का और साफ रखें|

क्या न करें: यहां कभी भी भारी समान, सीढ़ियां या शौचालय (Bathroom) न बनवाएं| ऐसा होने पर घर के मुखिया को मानसिक तनाव और आर्थिक हानि का सामना करना पड़ता है|

3. रसोई घर (Kitchen) के वास्तु नियम – वैसे अगर हमारे स्वास्थ्य और समृद्धि का केंद्र है| अग्नि देव की सही दिशा घर में अन्य और धन के भंडार भर देती है|

दिशा: रसोई हमेशा ‘आग्नेय कोण’ (South-East) मैं होनी चाहिए|

चूल्हा और पानी: गैस का चूल्हा और पानी का सिंक कभी भी एक ही लाइन में नहीं होने चाहिए| आग और पानी का विरोध घर में झगड़ा पैदा करता है|

पहली रोटी: हमेशा पहले रोटी गाय के लिए निकाले| इससे पितृ दोष दूर होता है और सुख – शांति बनी रहती है|

4. बेडरूम(Bedroom) मैं शांति के उपाय- बेडरूम वह स्थान है जहां हम मानसिक शांति और आराम पाते हैं

सोने की दिशा: हमेशा दक्षिण (South) या पूर्व (East) की ओर सिर करके सोए| उत्तर की ओर सिर करके सोने से अनिद्रा और बीमारियां बढ़ती है|

आईना (Mirror): बिस्तर के सामने कभी भी आईना ना लगाएं| यदि आईना हटाना संभव न हो, तो सोते समय उसे किसी कपड़े से ढक दे|

तस्वीर : बेडरूम में हिंसक जानवरों या डूबते हुए सूरज की तस्वीर ना लगाएं| इसके बजाए राधा – कृष्ण की प्रेममय तस्वीर लगाना शुभ होता है|

5. नमक का चमत्कारी उपाय (Salt Remedy) – नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए नमक सबसे शक्तिशाली माना गया है| 

पोछा लगाना: हफ्ते में कम से कम दो बार (विशेष कर गुरुवार को छोड़कर) पानी में सेंधा नमक मिलाकर पोछा लगाएं इससे घर की दरिद्रता दूर होती है|

बाथरूम में नमक: एक कांच की कटोरी में डली वाला नमक भरकर बाथरूम के कोने में रख दें| इससे वहां का वास्तु दोष समाप्त हो जाता है|

6. धन की वृद्धि के लिए उत्तर दिशा (North Direction) – कुबेर देव उत्तर दिशा के स्वामी है| यदि आप चाहते हैं कि पैसा आए और रुके, तो उत्तर दिशा को ठीक करें|

मनी प्लांट: उत्तर दिशा में हरे रंग के गमले में मनी प्लांट लगाए |

कुबेर यंत्र: अपनी तिजोरी या धन रखने वाली अलमारी को इस तरह रखें की खुलती समय उसका मुंह उत्तर की ओर हो|

7. तुलसी के पौधे का नियम – जिस घर में तुलसी का पौधा हरा भरा रहता है, वहां कभी अकाल मृत्यु या बड़ी बीमारी नहीं आती|

दीपक जलाएं: हर शाम तुलसी के पास भी का दीपक जलाएं|

दिशा: तुलसी को हमेशा पूर्व या उत्तर- पूर्व दिशा में रखें| रविवार और एकादशी के दिन तुलसी में जल ना चढ़ाएं और ना ही पत्ते तोड़े|

8. घर में कलर दूर करने के उपाय : अगर घर के सदस्यों के बीच छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता है तो यह उपाय करें: 

कपूर का धुआँ करें : सुबह शाम पूरे घर में कपूर और गूगल का धुआँ करें। इससे घर की (Aura) शुद्ध होती है।

 बांसुरी: घर के ड्राइंग रूम में एक लकड़ी की बांसुरी रखें। यह तनाव को कम करके सकारात्मकता लाती है।

9. शाम के समय न करें यह काम – वास्तु और शास्त्रों के अनुसार शाम का समय देवताओं के आगमन का होता है।

 इस समय कभी ना सोए।

 घर के मुख्य द्वार पर अंधेरा ना रखें 

 झाड़ू ना लगे और किसी को पैसे उधार ना दें।

10. बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) :

 प्रश्न 1: घर में सुख शांति के लिए कौन सा पाठ करना चाहिए?

 उत्तर: प्रतिदिन ‘हनुमान चालीसा’ या ‘सुंदरकांड’ का पाठ करने से घर की सभी नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो जाती है।

 प्रश्न 2: क्या घर में कैक्टस ( कांटेदार पौधे) रखना शुभ है?

 उत्तर: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के अंदर कभी भी कांटेदार या दूध निकालने वाले पौधे नहीं लगाने चाहिए।

 यह पारिवारिक रिश्तों में कड़वाहट पैदा करते हैं।

 प्रश्न 3: घर की सबसे शुभ दिशा कौन सी है?

 उत्तर: उत्तर पूर्व (ईशान कोण) और पूर्व दिशा को सबसे शुभ माना गया है।

 निष्कर्ष (Conclusion): वास्तुशास्त्र कोई अंधविश्वास नहीं, बल्कि एक विज्ञान है जो दिशाओं और ऊर्जाओं पर आधारित है। 

 यदि आप GrahGyan द्वारा बताए गए इन छोटे-छोटे बदलावों को अपने जीवन में अपनाते हैं, तो आप खुद महसूस करेंगे कि घर में सुख शांति और समृद्धि का वास होने लगा है।

 डिस्क्लेमर (Disclaimer) : यह जानकारी सामान्य वास्तु सिद्धांतों पर आधारित है। अधिक सटीक जानकारी के लिए किसी वस्तु विशेषज्ञ से सलाह लें या हमसे संपर्क करें। 

 अगर आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो नीचे बॉक्स में अपनी जानकारी के साथ हमसे संपर्क करें।

धन्यवाद

 मेरा नाम लोकेश जोशी है मुझे एस्ट्रोलॉजी के अंदर 5 साल का अनुभव है।

1 thought on “घर में सुख – शांति और समृद्धि के उपाय : इन 10 वास्तु टिप्स से बदल जाएगी आपकी किस्मत”

  1. Pingback: 7 January 2026 Rashifal in Hindi – आज का दिन कैसा रहेगा, 7 जनवरी 2026 का राशिफल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top