सरकारी नौकरी पाने के अचूक ज्योतिष उपाय: सूर्य और मंगल को करें मजबूत, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता
सरकारी नौकरी पाने के अचूक उपाय
प्रस्तावना: आज के समय में हर युवा का सपना होता है कि उसकी एक सुरक्षित और अच्छी सरकारी नौकरी गवर्नमेंट जॉब हो। लाखों लोग दिन-रात मेहनत करते हैं, कोचिंग लेते हैं, लेकिन कई बार बहुत करीब पहुंचकर भी सिलेक्शन नहीं हो पता।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कड़ी मेहनत के साथ-साथ जब तक ग्रहण का साथ ना मिले तब तक सरकारी पद की प्राप्ति कठिन होती है।

कुंडली में सरकारी नौकरी का मुख्य कारक सूर्य और साहस का कारक मंगल होता है। साथ ही कुंडली का दशम भाव हमारे कैरियर और कर्म को दर्शाता है।
गृह विज्ञान के इस विशेष लेख में हम आपको बताएंगे वह गुप्त ज्योतिषी उपाय और मंत्र जो आपके सरकारी नौकरी के सपने को सच कर सकते हैं।
1. सरकारी नौकरी के लिए जिम्मेदारी मुख्य ग्रह – यदि आप प्रशासनिक सेवा ( IAS, IPS ) ब्रेकिंग रेलवे या टीचिंग लाइन में जाना चाहते हैं तो इन ग्रहों की स्थिति मजबूत होनाअनिवार्य है:
* सूर्य ग्रह: सूर्य को राजा माना गया है। सरकारी पद और अधिकार सूर्य की कृपा के बिना नहीं मिलते।
* मंगल ग्रह: पुलिस या सेना ( Army ) मैं भारती के लिए मंगल का बलवान होना जरूरी है।
* बृहस्पति: शिक्षा विभाग या ऊंचे पदों पर बैठने के लिए गुरु का आशीर्वाद चाहिए।
* शनि देव: नौकरी में स्थायित्व और प्रमोशन के लिए शनि की स्थिति देखी जाती है।
2. सूर्य देव को प्रसन्न करने के उपाय: सरकारी नौकरी की राह में अगर बड़ा आ रही है तो सूर्य देव की उपासना सबसे श्रेष्ठ।
* सूर्य को अर्घ्य: प्रतिदिन सूर्योदय से पहले उठे और तांबे के लोटे से सूर्य को जल अर्पित करें। जल में लाल फूल और थोड़ा अक्षत जरूर डालें।
* आदित्य हृदय स्तोत्र: यह सरकारी नौकरी पाने का सबसे अचूक रामबाण है। रविवार से शुरू करके प्रतिदिन इसका पाठ करें।
* गायत्री मंत्र: प्रतिदिन 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करने में बुद्धि तेज होती है और परीक्षा में सफलता मिलती है।
3. दशम भाव को जागृत करने के तरीके: कुंडली का दसवां घर हमारे प्रोफेशन का होता है। इसे मजबूत करने के लिए:
* पक्षियों को दाना: सात तरह का अनाज मिलकर पक्षियों को खिलाएं।
* माता-पिता की सेवा: सूर्य और चंद्रमा को मजबूत करने के लिए माता-पिता के चरण स्पर्श करके ही घर से निकले। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद करियर की बधाए दूर करता है।
4. इंटरव्यू और लिखित परीक्षा में सफलता के टोटके अगर आप इंटरव्यू तक पहुंच जाते हैं लेकिन बाहर हो जाते हैं तो यह उपाय करें:
* दही चीनी: परीक्षा या इंटरव्यू के लिए जाते समय घर से दही और चीनी खाकर निकले।
* लॉन्ग का उपाय: इंटरव्यू रूम में प्रवेश करने से पहले अपने मुंह में दो लौंग रख ले और मन ही मन इष्ट देव का ध्यान करें।
* कपूर का टोटका: जिस दिन परीक्षा हो सुबह नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल और एक चुटकी पिसा हुआ कपूर मिलाए। इससे एकाग्रता बढ़ती है।
5. नौकरी में प्रमोशन और तरक्की के उपाय यदि आप पहले से नौकरी में है और प्रमोशन नहीं मिल रहा है तो:
* पीपल की पूजा: शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और तीन परिक्रमा करें।
* हनुमान जी को चोला: मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें। इससे नौकरी में आने वाली राजनीति और शत्रु बाधा खत्म हो जाती है।
6. राहु केतु और करियर की रुकावटें कई बार अचानक बनते काम बिगड़ने लगते हैं। यह राहु का प्रभाव हो सकता है।
* उपाय: मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। इससे राहु शांत होता है और कैरियर में आने वाली अचानक बढ़े दूर होती है।
7. सफलता के लिए विशेष मंत्र पढ़ाई के साथ इन मेट्रो का जब आपके आत्मविश्वास को कई गुना बढ़ा देगा:
* कार्य सिद्धि मंत्र: ॐ हीं श्रीं अर्ह नमः ( प्रतिदिन 108 बार)
* विष्णु मंत्र: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय( गुरुवार को विशेष रूप से करें)
8. वास्तु टिप्स: पढ़ाई का कमरा गलत दिशा में बैठकर पढ़ने से याद किया हुआ भूलने की समस्या होती है
* दिशा: पढ़ाई करते समय हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बैठे हैं|
* मेज की स्थिति: स्टडी टेबल कभी भी दीवार से बिल्कुल सट्टा कर ना रखें थोड़ा गैप छोड़ें|
* रंग: पढ़ाई के कमरे में हल्का हरा या क्रीम रंग करवाई इससे एकाग्रता बनी रहती है|
बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न –
प्रश्न 1: क्या कुंडली में सरकारी नौकरी का योग न होने पर भी नौकरी मिल सकती है?
उत्तर: ज्योतिष शास्त्र में कर्म को प्रधान माना गया है| उचित उपाय और कड़ी मेहनत से भाग्य की रेखाएं बदली जा सकती है|
प्रश्न 2: सरकारी नौकरी के लिए कौन सा रत्न पहनना चाहिए?
उत्तर: आमतौर पर माणिक्य सूर्य के लिए और पुखराज गुरु के लिए पहना जाता है| लेकिन इसे केवल कुंडली दिखाकर ही पहने|
प्रश्न 3: शनिवार को नया काम या नौकरी शुरू करना कैसा है?
उत्तर: शनिवार को नई नौकरी की शुरुआत करना शुभ माना जाता हैक्योंकि शनि देव नौकरी में लंबे समय तक स्थायित्व देते हैं|
निष्कर्ष: सरकारी नौकरी पाना एक तपस्या की तरह है।
ज्योतिषीय उपाय आपको मानसिक शक्ति और अनुकूल परिस्थितियों प्रदान करते हैं, लेकिन मेहनत का कोई विकल्प नहीं होते हैं।
गृह ज्ञान के इन उपायों को विश्वास के साथ अपने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे।हमें विश्वास है कि आपकी लगन और ग्रहों का साथ आपको ऊंचाइयां पर ले जाएगा।
डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। सफलता के लिए मेहनत और अनुशासन सबसे अनिवार्य है।

लोकेश एक कंटेंट क्रिएटर और ज्योतिष विषयों के शोधकर्ता हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, कुंडली विश्लेषण, ग्रह योग और आध्यात्मिक विषयों पर सरल और तथ्यपूर्ण लेख लिखने का अनुभव है। वे जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों की भाषा में समझाने में विश्वास रखते हैं।