पितृ दोष के लक्षण और 10 अचूक उपाय, जीवन की हर बाधा होगी दूर
कुंडली मे पितृ दोष: लक्षण कारण और मुक्ति के 10 अचूक उपाय : ज्योतिष शास्त्र में पितृ दोष को सबसे गंभीर दोषो में से एक माना गया हैं।
यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में यह दोष हो तो उसे जीवन के हर मोड़ पर संघर्ष करना पड़ता है। चाहे वह धन की कमी हो संता सुख में बाधा हो या परिवार मे कलह पितृ दोष व्यक्ति के विकास को रोक देता हैं।
आज के इस विशेष लेख में हम जानेंगे कि पितृ दोष क्या हैं इसके मुख्य लक्षण क्या हैं और इसे दूर करने के लिए आपको कौन से सरल लेकिन प्रभावी उपाय
Is Post Ke Andar Hum Ye Janenge :
Pitra Dosh ke Upay (पितृ दोष के उपाय)
* Pitra Dosh Lakshan (पितृ दोष के लक्षण)
* Pitra Dosh Nivaran (पितृ दोष निवारण)
Pitra Dosh kya hota hai (पितृ दोष क्या होता है)
* Pitra Dosh ki Shanti ke Upay
Pitra Dosh ke Upay
* Lal Kitab Pitra Dosh Upay
* Pitra Dosh Mukti Mantra
* Amavasya Pitra Dosh Upay

पितृ दोष क्या है ?
जब हमारे पूर्वजो की आत्मा को शांति नहीं मिलती या जीवित रहते हुए उनकी अंतिम इच्छाए पूरी नहीं हो पाती तो उनकी ऊर्जा परिवार के सदस्यों को प्रभावित करती है।
ज्योतिषीय दृष्टि सेजब कुंडली में सूर्य या चंद्रमा के साथ राहु या केतु का संबंध बनता है तो पितृ दोष का निर्माण होता है।
इसे पूर्वजों का श्राप नहीं बल्कि उनका अधूरा आशीर्वाद समझना चाहिए जो सही दिशा ना मिलने के कारण बाधा बन जाता है l
पितृ दोष के मुख्य लक्षण : यदि आपके जीवन में नीचे दी गई समस्या लगातार बनी हुई है तो आपकी कुंडली में पितृ दोष हो सकता है:
* संतान प्राप्ति में बाधा: शादी के कई साल बाद भी संतान न होना या गर्भपात होना इसका सबसे बड़ा संकेत |
* विवाह में देरी: योग्य होने के बावजूद शादी के रिश्ते ना जुड़ना या सगाई होकर टूट जाना l
* घर में क्लेश: बिना किसी ठोस वजह के परिवार के सदस्यों के बीच झगड़ा होना और शांति की कमी ।
* लगातार बीमारी: परिवार का कोई ना कोई सदस्य हमेशा बीमार रहना और इलाज में बहुत सारा पैसा खर्च होना।
* आर्थिक तंगी: कड़ी मेहनत के बाद भी पैसा ना टिकना और कर्ज का बढ़ते जाना।
* सपने में पूर्वजों का आना: बार-बार सपने में पूर्वजों को देखना या उन्हें दुखी अवस्था में देखना l
कुंडली में पितृ दोष क्यों होता हैं ?
इसके पीछे कई धार्मिक और व्यावहारिक कारण हो सकते हैं:
* पूर्वजों का विधि विधान से श्राद्ध या तर्पण ना करना।
* किसी पूर्वज की अकाल मृत्यु होना।
* जीवित रहने माता-पिता या बुजुर्गों का अनादर करना।
* कुल परंपराओं को भूल जाना या धर्म विरुद्ध कार्यकरना।
पितृ दोष दूर करने के 10 अचूक उपाय: यदि आप इन उपायों को पूरी श्रद्धा के साथ करते हैं तो पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होगा और आपके बिगड़े काम बनेंगे।
1. प्रतिदिन पितृ तर्पण
रोजाना सुबह स्नान के बाद एक तांबे के लोटे में जल ले उसमें काले तिल और थोड़ा गंगाजल मिलांए। अब दक्षिण दिशा की ओर मुख करके अपने पितरों का ध्यान करते हुए उन्हें जल अर्पित करें।
2. पीपल के वृक्ष की पूजा
शास्त्रों के अनुसार पीपल में पितरों का वास होता है। हर शनिवार को पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और शाम के समय सरसों के तेल का दीपक जलाएं।इससे पितृ देव अत्यंत प्रसन्न होते हैं।
3. भगवत गीता का पाठ
अपने घर में नियमित रूप से श्रीमद् भागवत गीता के सातवें या 11वीं अध्याय का पाठ करें। इसका पूर्ण फल पितरों को समर्पित करें इससे उनकी आत्मा को मोक्ष मिलता है।
4. अमावस्या पर दान
अमावस्या तिथि पितरों को समर्पित हैं। इस दिन किसी ब्राह्मण या गरीब व्यक्ति को सफेद भोजन जैसे चावल , दूध , चिन्नी और वस्त्र दान करे।कौवे कुत्ते और गाय को रोटी खिलाना ना भूले।
5. त्रिपिंडी श्राद्ध
अगर दोष बहुत अधिक प्रभावी है , तो किसी तीर्थस्थान जैसे गया , हरिद्वार , त्रयंबकेश्वर जाकर त्रिपिंडी श्राद्ध करवाएं।यह दोषशांति का सबसे उत्तम तरीका है।
6. घर में पितरों की तस्वीर
अपने घर की दक्षिण दीवार पर पूर्वजों की मुस्कुराती हुई तस्वीर लगाएं। ध्यान रहे की तस्वीर बेडरूम या पूजा घर में ना हो। उन्हें रोजाना प्रणाम करें।
7. एकादशी का व्रत
एकादशी का व्रत रखने और उसका फल पितरों को दान करने से उन्हें यमलोक के कासन से मुक्ति मिलती है।
8.जल का दान
गर्मी के मौसम में राहगीरों को ठंडा जल पिलाना या प्याऊ लगवाना पितृ दोष शांति का महा उपाय है।
9.गया श्राद्ध
बिहार के गया जी में जाकर पिंड दान करना सर्वश्रेष्ठ है।कहा जाता है कि यहां पिंडदान करने के बाद पितरों को मोक्ष मिलता है।
10. मंत्रों का जाप
प्रतिदिन ” ॐ पितृदेवायै नमः “ मंत्र का 108 बार जाप करें। यह मन को शांति देता है और घर की नकारात्मकता को दूर करता है।
निष्कर्ष:
पितृ दोष कोई डरने वाली चीज नहीं है , बल्कि यह एक संकेत है कि हमें अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान व्यक्तकरने की आवश्यकता है।
जब हम अपने कर्मो को सुधारते हैं और सेवा भाव रखते हैं, तो यही पितृ दोष ‘ पितृ आशीर्वाय ‘ में बदल जाता हैं।
गृह ज्ञान का सुझाव: कोई भी बड़ा उपाय करने से पहले अपनी कुंडली का विश्लेषण किसी अनुभवी ज्योतिषीय से जरूर करवाएं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न: क्या महिलाएं पितृ तर्पण कर सकती है ?
उत्तर: हां , यदि घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं है या विशेष परिस्थिति में महिलाएं भी मानसिक रूप से या सात्विक तरीके से तर्पण कर सकती है।
प्रश्न: पितृ दोष की सबसे बड़ी पूजाकौन सी है ?
उत्तर: नारायण बलि और त्रिपिंडी श्राद्ध को सबसे बड़ी पूजा माना गया है।
प्रश्न: किस दिन पितृ दोष के उपाय शुरू करना चाहिए ?
उत्तर: किसी भी महीने की अमावस्या या पितृ पक्ष के दौरान यह उपाय शुरू करना सबसे शुभ होता है।

लोकेश एक कंटेंट क्रिएटर और ज्योतिष विषयों के शोधकर्ता हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, कुंडली विश्लेषण, ग्रह योग और आध्यात्मिक विषयों पर सरल और तथ्यपूर्ण लेख लिखने का अनुभव है। वे जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों की भाषा में समझाने में विश्वास रखते हैं।