4 फरवरी 2026 राशिफल : सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल।
(यह दैनिक राशिफल वैदिक ज्योतिष चंद्र गोचर और भारतीय जीवन शैली को ध्यान में रहकर तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य दिन के निर्णय को बेहतर दिशा देना है।)

4 फरवरी 2026 का दिन कहीं राशियों के लिए समझदारी व्यावहारिक सोच और आत्म नियंत्रण का संदेश लेकर आया है। यह दिन आपको यह एहसास कराएगा की हर बात जोर से मनवाने से नहीं होती बल्कि सही समय पर सही शब्द बोलना ही सबसे बड़ा गुण है। कुछ लोगों के लिए यह दिन कामकाज में स्थिरता लेगा तो कुछ के लिए रिश्तो में सुधारने का मौका देगा।
आज का राशिफल खास तौर पर उन पाठ को के लिए लिखा गया है जो अपने दिन को केवल भविष्यवाणी के रूप में नहीं बल्कि मार्गदर्शन के रूप में पढ़ते हैं। इसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हर पहलू कम पैसा परिवार प्रेम और सेहत को देसी और सहज भाषा में समझाया गया है।
मेष राशि :
4 फरवरी 2026 का दिन मेष राशि वालों के लिए थोड़ा संयम रखने का है। आज आप जो भी करेंगे उसमें उत्साह रहेगा लेकिन जल्दबाजी से नुकसान भी हो सकता है।
काम काज :
दफ्तर या काम की जगह पर कोई जरूरी बात सामने आ सकती है। बेहतर होगा कि आप पहले पूरी जानकारी ले फिर अपनी राय रखें। निजी काम या व्यापार करने वालों को आज पुराने संपर्क के लाभ मिल सकते हैं।
पैसा :
आमदनी सामान्य रहेगी। अचानक कोई छोटा खर्च सामने आ सकता है लेकिन वह आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ेगा।
रिश्ता :
घर परिवार में आपकी बात सुनी जाएगी लेकिन लहजा नरम रखें। प्रेम जीवन में बातचीत से गलतफहमी दूर होगी।
सेहत :
थकानि या सर दर्द हो सकता है। पर्याप्त आराम जरूरी है।
दिन की सलाह :
पहले सोचें फिर बोले।
वृषभ राशि :
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सुकून और स्थिरता लेकर आया है। आप अपने काम को आराम से निपटाएंगे।
कामकाज :
काम में निरंतरता बनी रहेगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। जमीन मकान या वहां से जुड़े मामलों में बात आगे बढ़ सकती है।
पैसा :
आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। बचत पर ध्यान देंगे।
रिश्ता :
घर का माहौल शांत रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
सेहत :
सेहत सामान्य रहेगी बस खान-पान में लापरवाही ना करें।
दिन की सलाह :
जो चल रहा है उसी को संभाल कर रखें।
मिथुन राशि :
मिथुन राशि वालों के लिए 4 फरवरी का दिन बातचीत और मेलजोल का है। आपकी बातों का असर दूसरों पर पड़ेगा।
कामकाज :
मीटिंग फोन कॉल और बातचीत ज्यादा रहेगी। कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। ध्यान रहे बिना सोचे समझे हामी ना भरे।
पैसा :
आमदनी ठीक रहेगी लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है। बजट संभाल कर चले।
रिश्ता :
प्रेम जीवन में हल्कापन और हंसी मजाक रहेगा। शादीशुदा लोग छोटी बातों को तुलना दे।
सेहत :
मानसिक थकान महसूस हो सकती है। मोबाइल से थोड़ा दूर रहे।
दिल की सलाह :
कम बोले असरदार बोले।
कुंडली में सरकारी नौकरी योग 2026: IAS, पुलिस, बैंक पक्के संकेत
कर्कराशि :
कर्क राशि वालों के लिए यह दिन भावनात्मक रूप से जुड़ा है। आप अपनों के बारे में ज्यादा सोचेंगे।
कामकाज :
काम ठीक-ठाक चलेगा। किसी पुराने काम का नतीजा मिल सकता है। सहकर्मियों का सहयोग रहेगा।
पैसा :
घर के खर्च बढ़ सकते हैं। सोच समझ कर पैसा खर्च करें।
रिश्ता :
परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन में अपनापन बढ़ेगा।
सेहत :
पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। हल्का खाना खाएं।
दिन की सलाह :
दिल की सुने लेकिन दिमाग साथ रखें।
सिंह राशि :
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अपने रुतबे को संतुलित रखने का है।
कामकाज :
काम में आपकी पकड़ बनी रहेगी लेकिन टीम के साथ तालमेल ज़रूरी होगा। अकेले चलने की जीद छोड़ें।
पैसा :
पैसा आएगा लेकिन शौक पर खर्च भी हो सकता है।
रिश्ता :
घर में आपकी बात मानी जाएगी लेकिन अहंकार से बचें।
सेहत :
पीठ या कमर में दर्द हो सकता है।
दिन की सलाह :
नरमी अपनाएं।
कन्या राशि :
कन्या राशि वालों के लिए यह दिन हिसाब किताब और व्यवस्था का है।
कामकाज :
काम समय पर पूरा करेंगे। आपकी मेहनत की तारीफ होगी।
पैसा :
आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। खर्च और बचत दोनों पर नजर रखें।
रिश्ता :
रिश्तो में साफगोई आएगी। जो कहना है सीधे कहेंगे।
सेहत :
पेट और गैस की समस्या हो सकती है।
दिन की सलाह :
हर बात पर ज्यादा चिंता ना करें।
तुला राशि :
तुला राशि वालों के लिए यह दिन संतुलन बनाए रखने का है।
कामकाज :
साझेदारी में काम करने वालों को सोच समझकर कदम उठाना होगा। कागजी काम ध्यान से करें।
पैसा :
आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। फिजूल करती से बचें।
रिश्ता :
जीवनसाथी से बात करके मन हल्का होगा।
सेहत :
जोड़ों में दर्द हो सकता है।
दिनकी सलाह :
जल्दबाजी में फैसला न करें।
वृश्चिक राशि :
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह दिन भीतर झांकने का है।
कामकाज :
काम में गोपनीयता जरूरी है। अपनी योजनाएं सबको ना बताएं।
पैसा :
अचानक खर्च सामने आ सकता है।
रिश्ता :
रिश्तो में गहराई बढ़ेगी लेकिन शक से बचें।
सेहत :
नींद पूरी न होने से चिड़चिड़ापन हो सकता है।
दिन की सलाह :
मन को शांत रखें।
धनु राशि :
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सिख और अनुभव का है।
कामकाज :
नई जानकारी मिलेगी। किसी की सलाह काम आएगी।
पैसा :
आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी लेकिन घूमने फिरने में खर्च हो सकता है।
रिश्ता :
प्रेम जीवन में खुलापन रहेगा।
सेहत :
कमर या जांग में खींचा हो सकता है।
दिन की सलाह :
सीखते रहिए।
मकर राशि :
मकर राशि वालों के लिए यह दिन जिम्मेदारी और मेहनत का है।
कामकाज :
काम का बोझ रहेगा लेकिन आप संभाल लेंगे। वरिष्टों का सहयोग मिलेगा।
पैसा :
आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। भविष्य की योजना बनेगी।
रिश्ता :
भावना है जुबान तक लाने में समय लगेगा।
सेहत :
घुटनों में दर्द हो सकता है।
दिन की सलाह :
धीरे-धीरे आगे बड़े।
कुंभ राशि :
कुंभ राशि वालों के लिए यह दिन नए विचारों का है।
कामकाज :
नया तरीका अपनाने से फायदा होगा। तकनीकी से जुड़ा काम आगे बढ़ेगा।
पैसा :
आमदनी सामान्य रहेगी।
रिश्ता :
दोस्ती वाला रिश्ता मजबूत होगा।
सेहत :
नींद पूरी न होने से थकान रहेगी।
दिल की सलाह :
नएपन को अपनाएं।
मीन राशि :
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन भावना और समझ का मेल है।
कामकाज :
काम मन से करेंगे। रफ्तार धीमी हो सकती है।
पैसा :
पैसा ठीक रहेगा।
रिश्ता :
प्यार में अपनापन बढ़ेगा।
सेहत :
पैरों में थकान या सूजन हो सकती है
दिन की सलाह :
अपने मन की सुने।
समापन
4 फरवरी 2026 का दिन यह याद दिलाता है कि जिंदगी में संतुलन समझदारी और अपनों का साथ सबसे जरूरी है। हर दिन एक नया सबक लेकर आता है। सही सोच और शांत मन से आप अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं।

लोकेश एक कंटेंट क्रिएटर और ज्योतिष विषयों के शोधकर्ता हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, कुंडली विश्लेषण, ग्रह योग और आध्यात्मिक विषयों पर सरल और तथ्यपूर्ण लेख लिखने का अनुभव है। वे जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों की भाषा में समझाने में विश्वास रखते हैं।