व्यापार में लगातार हो रहा है घाटा? कुंडली में ‘बुध’ का यह दोष हो सकता है जिम्मेदार, सफलता के लिए करें ये 5 आसान उपाय

व्यापार में लगातार हो रहा है घाटा? कुंडली में ‘बुध’ का यह दोष हो सकता है जिम्मेदार, सफलता के लिए करें ये 5 आसान उपाय। कुंडली में बुध दोष

कुंडली में बुध दोष के उपाय

आज के प्रतिस्पर्धी दौड़ में नया व्यापार शुरू करना जितना चुनौती पूर्ण है उसे सफलतापूर्वक चलाना उससे भी कहीं कठिन अधिक होता है।

कई बार अच्छी प्लानिंग पर्याप्त पूंजी और कड़ी मेहनत के बावजूद व्यापार में मनचाहा लाभ नहीं मिलता या बार-बार घाट होने लगता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यापार का सीधा संबंध बुध ग्रह से होता है। 

यदि आपकी कुंडली में बुध कमजोर है तो आपकी निर्णय लेने की क्षमता और संवाद कौशल प्रभावित होते हैं जिसका सीधा असर आपके बिजनेस पर पड़ता है।

इस लेख में हम जानेंगे कि व्यापार वृद्धि के लिए कौन से ग्रह जिम्मेदार है और घाटे से उबर के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं। 

  1. व्यापार और बुध ग्रह का गहरा संबंध-

ज्योतिष में बुध को बुद्धि और व्यापार का कारक माना गया है। बुध ग्रह के अनुकूल होने पर व्यक्ति की गणना करने की शक्ति और मार्केट की समझ तेज होती है। 

कमजोर बुध के लक्षण: यदि आप सही समय पर सही फैसला नहीं ले पा रहे हैं क्लाइंट्स के साथ आपके संबंध खराब हो रहे हैं या दिया हुआ पैसा वापस नहीं मिल रहा है तो समझ लीजिए कि आपकी कुंडली में बुध पीड़ित है। 

  2. व्यापार में सफलता के लिए अन्य महत्वपूर्ण ग्रह 

बुध के अलावा कुछ और ग्रह भी बिजनेस में बड़ी भूमिका निभाते हैं: 

शनि: शनि स्थिरता और लंबी अवधि के लाभ का कारक है। लोहे तेल और मशीनरी के व्यापार के लिए शनि का मजबूत होना अनिवार्य। 

शुक्र: लग्जरी आइटम्स कपड़े कॉमेडी और होटल बिजनेस के लिए शुक्र ग्रह की शुभता जरूरी है। 

गुरु: सलाहकार शिक्षा और सोने चांदी के व्यापार के लिए गुरु जिम्मेदार होता है। 

  3. व्यापार वृद्धि के अचूक ज्योतिषीय उपाय-

यदि आपका काम मंदा चल रहा है तो इन उपायों को श्रद्धापूर्वक अपनाए:

A. बुध को बलवान करने के उपाय-

हरे चारे का दान: हर बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं। यह बुध ग्रह को प्रसन्न करने का सबसे सरल और प्रभावी तरीका है। 

किन्नरों का आशीर्वाद: बुधवार के दिन किसी किन्नर को कुछ पैसे और हरे वस्त्र दान करें और उनसे आशीर्वाद स्वरुप एक सिक्का मांग कर अपने तिजोरी में रखें। 

बुध मंत्र का जाप: प्रतिदिन या कम से कम बुधवार को” ॐ बुं बुधाय नमः ” मंत्र की एक माला जाप करें।

B. व्यापार स्थल के उपाय: 

कपूर का धुआं: प्रतिदिन सुबह शाम अपनी दुकान या ऑफिस में कपूर जलाएं। इससे वहां की नकारात्मक ऊर्जा और खत्म होती है और ग्राहकों का आगमन बढ़ता है 

सिद्धि व्यापार वृद्धि यंत्र: अपने कार्य स्थल के मुख्य द्वार या पूजा स्थान पर व्यापार वृद्धि मंत्र स्थापित करें और उसकी नियमित पूजा करें। 

नौकरी और बिजनेस में सफलता के 10 अचूक उपाय: करियर में मिलेगी जबरदस्त तरक्की 

गंगाजल का छिड़काव: रोज सुबह दुकान खोलने के बाद गंगाजल में थोड़ा केसर मिलाकर पूरे कार्य स्थल पर छिड़के।

  4. व्यापार में सफलता के लिए वास्तु नियम आपका वर्क स्टेशन या ऑफिस का वास्तु भी आपकी सफलता तय करता है: 

बैठने की दिशा: व्यापार माली को हमेशा उत्तर या पूर्व की ओर मुख करके बैठना चाहिए। 

मुख्य द्वार की सफाई: दुकान के सामने कभी भी गंदगी खंबा या गद्दा नहीं होना चाहिए यह वेद दोष पैदा करता है जो ग्राहक को को आने से रोकता है। 

ईशान कोण: अपने ऑफिस के उत्तर पूर्व में पानी का कलश या छोटा फवारा लगाए।

  5. धन आगमन के लिए गुप्त तांत्रिक उपाय-

नारियल का उपाय: एक जाता वाला नारियल ले उसे लाल कपड़े में लपेट और गुरुवार के दिन व्यापार स्थल पर स्थापित करें। इससे नजर दोष दूर होता है। 

समुद्री नमक: शनिवार के दिन एक मुट्ठी समुद्री नमक लेकर उसे व्यापार स्थल के चारों ओर कोनों में डाल दे और अगले दिन उसे साफ कर दें। यह अटकी हुई सकारात्मक ऊर्जा को मुक्ति करता है। 

  6. राशि के अनुसार व्यापार के क्षेत्र-

यदि आप अपनी राशि के अनुकूल व्यापार करते हैं तो सफलता की संभावना बढ़ जाती है: 

मेष/ वृश्चिक: रियल एस्टेट हार्डवेयर या अग्नि संबंधी कार्य। 

वृषभ/तुला: कल फैशन और सौंदर्य प्रसाधन। 

मिथुन/कन्या: लेखन आईटी और मार्केटिंग। 

कर्क/मीन: जली पदार्थ डेयरी और शिक्षा। 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-

प्रश्न: क्या वापस के लिए पन्ना रत्न पहनना चाहिए? 

उत्तर: हां, पन्ना बुध का रन है और यह व्यापारिक बुद्धि बढ़ता है। लेकिन इसे धारण करने से पहले अपनी कुंडली की जांच अवश्य करवाए।

प्रश्न: दुकान में बरकत के लिए कौन सी तस्वीर लगाए?

उत्तर: दुकान के उत्तर दिशा में कुबेर देव या मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर लगाई जिसमें वह बेटी हुई मुद्रा में हो। 

प्रश्न: नया व्यापार शुरू करने के लिए कौन सा दिन श्रेष्ठ है? 

उत्तर: सामान्यतः बुधवार और शुक्रवार व्यापारिक कार्यों की शुरुआत के लिए बहुत शुभ माने जाते हैं 

निष्कर्ष:

व्यापार में उतार चढ़ाव आना स्वाभाविक है लेकिन जब प्रयास के बाद भी परिणाम ना मिले तो ज्योतिषीय उपाय एक नई राह दिखाते हैं। बुध ग्रह को संतुलित करके और वास्तु नियमों का पालन करके आप अपने बिजनेस को नहीं ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। याद रखें ईमानदारी और सही समय पर लिया गया फैसला ही सबसे बड़ा राजयोग है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top